{"_id":"5f1329f78ebc3e9fab3b0a41","slug":"corona-barabanki-news-lko531362038","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत चार मिले कोरोना पाजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत चार मिले कोरोना पाजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। शनिवार को एक गर्भवती समेत चार लोग और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक गर्भवती को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन अन्य लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चन्द्रा अस्पताल पहुंचाया है। संक्रमितों के परिवार के 17 लोगों को होम क्वारंटीन कराया है। उनके घर के आसपास की सीमाओं को सील करते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
रामसनेहीघाट क्षेत्र के उजीउददीनपुर मजरे भेंदूआ बहरेला का एक व्यक्ति ने दो दिन पूर्व लखनऊ से लौटने के बाद सीएचसी पर जांच कराई थी। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाडमऊ का एक व्यक्ति भी लखनऊ में किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हो गया है। उधर खारिका फूल निवासी एक महिला दो सप्ताह पूर्व हैदरगढ़ क्षेत्र में अपने मायके गई थी। गर्भवती होने के चलते शुक्रवार को उसकी जांच लखनऊ स्थित एक हॉस्पिटल में हुई तो वह पॉजिटिव पाए गई। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है। अन्य दोनों संक्रमितों को चन्द्रा अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के 12 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। सीएचसी अधीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि तीनों संक्रमितों के घर के आसपास टीम लगाकर जांच कराई जा रही।
उधर कुर्सी क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। घुंघटेर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि युवक अपने पिता का इलाज कराने के लिए लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया था। इस दौरान किसी के संपर्क में आने से वह संक्रमित हो गया। तबीयत बिगड़ने पर लोहिया अस्पताल में अपनी जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए परिवार के पांच लोगों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है गांव की सीमाओं को सील करा दिया गया है।