फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

कोरोना संक्रमित की मौत

Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच शहर के एक व्यापारी की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उसके संपर्क में आए परिवार के पांच सदस्यों के साथ 21 और लोग संक्रमित मिले हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने मोहल्ले का सैनिटाइजेशन शुरू कराया। कोरोना पॉजिटिव की मौत के बाद अन्य मरीजों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

शहर के कमरियाबाग का रहने वाला मुश्ताक (40) एयर कंडीशनर का व्यवसाय करता था। मुश्ताक जिले में एक एसी निर्माता कंपनी एजेंट था। प्रमोद बाजार के निकट उसका कार्यालय है। भाई अस्सू ने बताया कि 11 जुलाई को सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत पर उपचार के लिए मुश्ताक को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने संदेह पर जांच कराई थी वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसके बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा था। अस्सू के मुताबिक गुरुवार को मुश्ताक की हालात बिगड़ गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शव शहर आने पर दोपहर में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मुश्ताक के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद परिवार के अन्य लोगों की जांच कराई गई थी। बुधवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में परिवार के पांच अन्य लोग भी पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद गुरुवार को घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उधर देर रात डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि जिले में 16 लोग और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed