फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   corona

घर में नही मिली जगह तो खेत में मचान पर ली शरण

Tue, 26 May 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र में गुजरात से लौटने के बाद घर में जगह नहीं मिलने पर दो भाइयों ने खेत में बने मचान पर शरण ली। युवकों का कहना है कि लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए उनके पिता ने दोनों को खेत में मचान पर रहने की सलाह दी। एहतियात के तौर पर दोनों भाई होम क्वारंटीन का समय पूरा होने तक मचान पर रह रहे हैं। उन्हें घर से समय-समय पर नाश्ता व खाना पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट इलाके के ग्राम मालिनपुर निवासी रामलाल यादव के बेटे विश्राम व लवकुश गुजरात में काम करते थे। लॉकडाउन के चलते फैक्टरी बंद हो गई। उसमें काम करने लोग बेरोजगार हो गए। कई अन्य लोगों के साथ विश्राम व लवकुश एक ट्रक के सहारे 18 मई को गांव लौटे। बेटे के गुजरात के लौटने की सूचना मिलते ही रामलाल ने खेत में ट्यूवेल की रखवाली के लिए बनाए मचान के अलावा एक और मचान बनाया। उसके बाद दोनों बेटों को भाई खेत में मचान पर ही होम क्वांरटीन रहने की सलाह दी। रामलाल यादव ने बताया कि बेटे के घर लौटने की खुशी पर कोरोना का खौफ भारी पड़ रहा है। बेटों को खेत में मचान पर रोकने का फैसला उन्हें मजबूरन लेना पड़ा। विश्राम घर लौटने के बाद पत्नी व दो बेटों व बेटी से भी नहीं मिल सका है। दोनों भाईयों को खेत में बने मचान पर ही घर से समय-समय पर खाना व नाश्ता भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed