{"_id":"5ec6c07b8ebc3e90ae67c047","slug":"corona-barabanki-news-lko5225939110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचे 1050 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचे 1050 श्रमिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में फंसे 1050 श्रमिक गुरुवार को बसों और ट्रेनों के माध्यम से जिले में पहुंचे।हाईवे किनारे स्थित दो कॉलेजों में जांच के बाद उन्हें बसों के जरिए संबंधित तहसीलों में भेजा गया। उधर कमिश्नर और आईजी अयोध्या मंडल ने हाईवे किनारे के दोनों क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। हिन्द और मेयो अस्पताल का निरीक्षण करकोरोना मरीजों के विषय में जानकारी ली तथा शाम को अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान हालात की समीक्षा की।
अधिकारियों के मुताबिक गुरुवार को नौ सौ श्रमिक बसों और निजी साधनों से देरशाम तक जिले में पहुंचे। इसी प्रकार महाराष्ट्र से आई दो ट्रेनों से 150 श्रमिक स्टेशन पर उतरे। उधर अयोध्या मंडल के आईजी डॉ. संजीव गुप्ता और कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने गुरुवार को डीएम और एसपी के साथ हाईवे किनारे क्वारंटीन सेंटर बनाए गए दोनों कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल और गदिया स्थित मेयो अस्पताल का निरीक्षण किया। कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। डीएम ने बताया कि क्वारंटीन कराए गए लोगों की संख्या 20963 है। लॉकडाउन के उल्लघंन में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।