{"_id":"5ec6bfbd8ebc3e90633c500f","slug":"corona-barabanki-news-lko522593459","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ संक्रमित और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ संक्रमित और मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार शाम को 9 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के रहने वाले प्रवासी कामगार हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 130 हो गई। बुधवार को ही 95 मामले सामने आए थे। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। 40 से अधिक इलाकों को सील कराते हुए वहां सैनीटाइजेशन शुरू कराया है। पॉजिटिव मिले लोगों के परिवारीजनों समेत 180 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन किया गय8ा। शहर के एक वार्ड और बंकी में कोरोना का केस मिलने के बाद दोपहर बाद शहर की दुकानों को बंद कराते हुए आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम व एसपी ने शहर का जायजा लिया और अधिकारियों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन को गुरुवार को मिली जांच रिपोर्ट में नौ कोरोना पॉजिटिव में से छह लोग सिरौलीगौसपुर के अनूपगंज और सआदतगंज के हैं। ये लोग पिछले दिनों मुंबई और जयपुर से आए थे। सभी को प्रशासन ने क्वारंटीन कराया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रतिपाल सिंह व अन्य अधिकारियों ने अनूपगंज व सआदतगंज को गांव की सीमा को सील कराते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 130 हो गई है। जिले में बुधवार को एक साथ 95 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। संक्रमित मिले व्यक्तियों के निवास वाले इलाकों को प्रशासन ने रात में ही सील करा दिया। कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल के लिए चयनित सफेदाबाद के हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सभी संक्रमित प्रवासी श्रमिक व उनके संपर्क में आने वाले बताए जा रहे हैं। डीएम के आदेश पर जिले के 40 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन्हें 10 जून तक के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। संक्रमितों के परिवार के 180 लोगों को अलग-अलग स्थानों पर क्वारंटीन कराया गया है। उधर डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी व अन्य अधिकारियों के साथ गुरुवार दोपहर शहर का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। भीड़ के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होते देख डीएम के आदेश पर घंटाघर से लेकर धनोखर और छाया चौराहे तक सभी दुकानों को बंद करा दिया। सामान्य आवागमन पर रोक लगाने के साथ शहर को सैनिटाइज कराया जा रहा है।