{"_id":"6a1b37e4ee385bfca10a2f95","slug":"cops-attacked-during-brawl-five-detained-barabanki-news-c-315-1-brp1006-169421-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मारपीट के दौरान सिपाहियों पर हमला, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मारपीट के दौरान सिपाहियों पर हमला, पांच हिरासत में
Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। गौरभारी मजरे बड्डूपुर गांव में दो भाइयों में हो रही मारपीट के दौरान पहुंची पीआरवी के दो सिपाहियों की पिटाई कर दी गई। दोनों को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
गौरभारी मजरे बड्डूपुर में बांकेलाल चौहान का मकान गांव के उत्तरी छोर पर बना है। इनके छह पुत्र गुड्डू, सुनील, भूपेंद्र, बाबूलाल, पंकज व एक नाबालिग मिलाकर कुल छह पुत्र हैं। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे जुआ खेलने के दौरान भूपेंद्र व पंकज में विवाद हाे गया। बात बढ़ने पर पंकज ने 112 डायल कर दिया। कुछ ही देर में दो सिपाही मौके पर आ गए।
सिपाही जानकारी कर ही रहे थे कि इन्ही भाइयों ने उन पर हमला बोल दिया। सिपाही बिजेंद्र सिंह व होमगार्ड को पीट दिया। इस बीच सिपाही वहां से जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी पाकर 10 मिनट में थाने से भारी पुलिस बल गांव पहुंच गया। पुलिस ने दोनों भाइयों सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं, एसएचओ ने बताया कि दोनों भाई शराब पीने के बाद आपस में विवाद कर रहे थे।