महादेवा मंदिर में विवाद: दलित युवक ने पुजारी पर जातिसूचक टिप्पणी कर पिटाई का लगाया आरोप, घायल युवक रेफर
बाराबंकी के लोधौरा गांव स्थित ऐतिहासिक महादेवा मंदिर में पूजा के दौरान विवाद हो गया, जिसके बाद दलित युवक ने पुजारी पर जातिसूचक गाली और मारपीट का आरोप लगाया। युवक को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगर क्षेत्र के लोधौरा गांव स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को पूजा अर्चना के दौरान विवाद हो गया। दलित समुदाय के युवक शैलेंद्र प्रताप ने आरोप लगाया कि मंदिर के पुजारी आदित्य तिवारी ने उसे जातिसूचक शब्द कहे और मारपीट की।
शैलेंद्र का आरोप है कि जब वह पूजा कर रहा था, तब पुजारी ने रोका और अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल और फिर लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
ये भी पढ़े- Lucknow: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार
पुजारी आदित्य तिवारी ने कहा कि युवक ने पहले उनके बेटे और बहू पर अभद्र टिप्पणी की और वे तो बस विवाद शांत कराने पहुंचे थे। उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि मंदिर में 80 प्रतिशत सेवादार दलित समुदाय से ही हैं और उनके ही परिवार के लोग सजावट आदि की जिम्मेदारी निभाते हैं।
ये भी पढ़े- सावन का शुभारंभ: मंदिरों में हर दिन विशेष पाठ और शृंगार का आयोजन, ये हैं पहले सोमवार के लिए शुभ मुहूर्त
रामनगर कोतवाली प्रभारी अनिल पांडेय ने कहा कि प्राथमिक जांच में जाति आधारित टिप्पणी की पुष्टि नहीं हुई है। युवक के परिवार के अन्य सदस्य भी मंदिर में पूजा करते हैं, इसके प्रमाण मौजूद हैं। मामले की जांच जारी है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.