{"_id":"6870ae472126c8bd09085c89","slug":"lucknow-the-plane-going-from-london-to-delhi-ran-out-of-fuel-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: लंदन से दिल्ली जा रहे विमान में ईंधन हुआ कम, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग, 300 यात्री थे सवार
Fri, 11 Jul 2025 11:55 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:55 AM IST
सार
विमान में ईंधन कम होने के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। इससे यात्री घबरा गए। हालांकि, ईंधन भरने के बाद विमान सकुशल रवाना हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
लंदन से दिल्ली जा रही वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की फ्लाइट में ईंधन घट जाने के चलते लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में 300 यात्री सवार थे। मामला बीते बृहस्पतिवार का है। वर्जिन अटलांटिक एयरलाइन की उड़ान संख्या वीएस 302 सुबह करीब साढ़े दस बजे लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से रवाना होती है। विमान दस घंटे से अधिक का सफर कर रात में दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचता है।
विज्ञापन
गत दिवस विमान लंदन से तय समय पर रवाना हुआ लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में ईंधन कम हो गया। ऐसे में पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी को सूचना दी और ईंधन की स्थिति स्पष्ट की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रात एक बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शहर में सुबह से ही छाये रहे बादल... पड़ी बौछारें, फिर कुछ देर बाद ही साफ हो गया आसमान
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सावन का शुभारंभ: मंदिरों में हर दिन विशेष पाठ और श्रृंगार का आयोजन, ये हैं पहले सोमवार के लिए शुभ मुहूर्त
इधर लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर सुरक्षाबलों और एम्बुलेंस आदि को मुस्तैद कर दिया गया। विमान के पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए सावधानी से विमान की लैंडिंग करवाई। विमान के सकुशल लैंड होने पर यात्रियों की जान में जान आई।
ईंधन भरा और लौट गया विमान
लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान को टैक्सीवे पर ले गया गया। विमान में ईंधन भरा गया, जिसके बाद फ्लाइट वापस दिल्ली रवाना हो गई। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे।
मुंह को आ गई थी यात्रियों की जान
विमान में सवार यात्रियों को जब दिल्ली की जगह लखनऊ में लैंडिंग की सूचना मिली तो वे घबरा गए। पूछने पर उन्हें बताया गया कि ईंधन कम होने से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे यात्री घबरा गए। अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद विमान यात्रियों में स्वाभाविक डर पैदा हो गया है लेकिन लखनऊ में लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।