फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Contractor abandons CC road work following protests.

Barabanki News: विरोध पर सीसी मार्ग का काम छोड़ भागा ठेकेदार

Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Contractor abandons CC road work following protests.
कोटवाधाम। अमनियापुर गांव में एमएलसी की निधि से बन रही सीसी सड़क निर्माण में घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए संबंधित ठेकेदार काम छोड़कर भाग निकला। इसके चलते करीब एक माह से सड़क का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इससे बरसात के दिनों में ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियां उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में इस अधूरी सड़क पर कीचड़ भर गया है। निर्मित हिस्से में भी दरारें पड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गांव की मुख्य सड़क लंबे समय से खराब थी। भाजपा एमएलसी अंगद सिंह की पहल पर सीसी सड़क निर्माण स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि आबादी से बाहर सड़क की ढलाई में मौरंग में कम सीमेंट मिलाया जा रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की थी। इस विरोध के बीच ठेकेदार निर्माण सामग्री समेटकर चला गया। तब से कार्य बंद है। अधूरी सड़क पर जलभराव और कीचड़ से पैदल व वाहन चालकों का चलना दुश्वार हो गया है। एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर संबंधित संस्था को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed