{"_id":"68c86b9bdd52b907fa0812cc","slug":"consumers-are-upset-power-corporation-is-also-in-loss-barabanki-news-c-315-slko1012-147728-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: उपभोक्ता परेशान, पॉवर कार्पोरेशन को भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: उपभोक्ता परेशान, पॉवर कार्पोरेशन को भी नुकसान
Tue, 16 Sep 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़। बिल जारी करने वाली कंपनी के जिम्मेदारों की लापरवाही उपभोक्ताओं के साथ ही बिजली निगम को भी भारी पड़ रही है। उपभोक्ताओं के घर पहुंचे बिना मनमाने तरीके से बिजली बिल जारी किए जा रहे हैं। बिल जारी करने वाली कंपनी के स्थानीय सुपरवाइजर को जारी चेतावनी के बाद भी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं हो रहा।
देवीगंज उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता रूपेंद्र कुमार व बृजेश कुमार ने बताया मीटर रीडिंग लेने कोई नहीं आता। मनमाने तरीके से रीडिंग भर कर बिल जारी कर दिया जाता है। ऐसे में अधिक बिल राशि आने से इसे दुरुस्त व संशोधित कराने के लिए काफी परेशानी उठाना पड़ती है।
उपभोक्ताओं की शिकायतों के चलते ही देवीगंज उपकेंद्र पर बिलिंग करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर आशीष कुमार दीक्षित को नोटिस जारी कर लिखित जवाब भी मांगा गया है। अधिशासी अभियंता रमेश कुमार ने बताया लापरवाही व गलत बिल करने के मामले में जांच कर कंपनी के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)