{"_id":"67b4ccb9006696d60e03a715","slug":"construction-work-of-bridge-on-jamuria-river-started-in-jagnehata-barabanki-news-c-315-slko1012-133635-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जगनेहटा में जमुरिया नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जगनेहटा में जमुरिया नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू
Tue, 18 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर के मध्य से होकर गुजरी जमुरिया नदी के अंतिम छोर पर स्थिति जगनेहटा में पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जबकि पटेल तिराहे के निकट लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर प्रस्तावित पुल का निर्माण महाशिवरात्रि के बाद से होगा। तात्कालिक डीएम सत्येंद्र कुमार ने बाढ़ की समस्या से छुटकारा दिलवाने के उद्देश्य से इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए शासन से करीब छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराई थी।
जगनेहटा में जमुरिया नदी रेठ नदी में गिरती है, उस स्थान पर बना पुल काफी संकरा व छोटा हो गया था। बारिश के दौरान नदी का पानी बढ़ने पर पुल से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था। करीब सौ साल पुराना पटेल तिराहे के निकट का पुल भी काफी नींचा व संकरा है। बारिश के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती। इसी कारण जब अत्यधिक बारिश हुई थी तब इस पुल के कचरा जाम होने से पटेल तिराहे तक पानी के बहाव के कारण आधा शहर बाढ़ की चपेट में आ गया था।
पटेल तिराहे के पुल का निर्माण महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर महादेवा में आ रहे कांवड़ियोें के कारण फिलहाल शुरू नहीं किया गया है। हालांकि 10 फरवरी के बाद पुल निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो गई थी। नगर पालिका ने अपनी पाइप लाइन को पुल से हटाने का काम पूरा कर लिया है। अब इस पुल का निर्माण कार्य लोधेश्वर महादेवा के फाल्गुनी मेला के समापन के बाद शुरू होगा।
विज्ञापन
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि जमुरिया नदी पर जगनेटा के पुल का निर्माण शुरू हो गया है। पटेल तिराहे के पुल का निर्माण महाशिरात्रि के बाद होगा। पुराना पुल टूट जाने से आवागमन में बहुत परेशानी होती।