फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Computer instructor's body found in the fields

Barabanki News: संदिग्ध दशा में खेतों में मिला कंप्यूटर प्रशिक्षक का शव

Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
विज्ञापन
Computer instructor's body found in the fields
कुर्सी (बाराबंकी)। कुर्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव खेतों के बीच से गुजरे नाले में पड़ा मिला। मृतक के गले में रबड़ का टुकड़ा लिपटा था। रगड़ के निशान भी पाए गए। परिजनों ने इसे हत्या बताया मगर शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग का उल्लेख होने से पुलिस ने इसे आत्महत्या करार दे रही है। लेकिन जिन हालात में शव मिला उससे पुलिस का भी मानना है कि शव कहीं और से लाकर डाला गया। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन



कुर्सी थाना क्षेत्र के खरिहानी गांव निवासी शिवप्रसाद का पुत्र अनिरूद्घ यादव (27) निंदूरा के पास एक कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में बतौर प्रशिक्षक काम करता था। उसकी शादी अभी डेढ़ माह पहले ही हुई थी। सोमवार की रात करीब आठ बजे अनिरूद्घ किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था मगर देर रात तक नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने उसके मोबाइल पर काॅल की मगर रिसीव नहीं हुई। इससे उसकी खोजबीन शुरु हुई।
विज्ञापन


पूरी रात अनिरूद्घ का सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह तलाश में जुटे परिजनों को गांव से 500 दूर खेतों के बीच से होकर गुजरे नाले में उसका शव पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक के पास से उसका मोबाइल मिला जो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेसिंक टीम ने मुंह से निकले झाग का नमूना भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शाम को रिपोर्ट में हैंगिंग आने से मामला आत्महत्या में बदल गया। लेकिन शव किसी फंदे में लटकने की बजाय नाले में कैसे पड़ा पाया गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आशनाई का मामला सामने आया है। कुर्सी के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed