फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Complete the forms of the investors and settle them quickly

Barabanki News: निवेशकों के प्रपत्र पूरे कराकर शीघ्र करें निस्तारण

Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Complete the forms of the investors and settle them quickly
बाराबंकी। यूपी इंवेस्टर्स समिट के दौरान एमओयू भरने वाले निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को एडीएम राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान निवेशकों के धारा 80 भू उपयोग परिवर्तन के आवेदनों पर चर्चा हुई। इस माह कुल चार नए प्रकरण प्राप्त हुए।
विज्ञापन


इनमें मेसर्स बालाजी फर्म दूध डेयरी का धारा 80 का प्रकरण हैदरगढ़ के लिए प्राप्त हुआ है, जबकि फतेहपुर तहसील क्षेत्र में एमजी डेवलपर्स ने भूमि की निशानदेही, वृंदावन बॉटलर्स ने धारा 80 व अर्पित कपूर बसारा कुर्सी में भूमि के दाखिल-खारिज को रोस्टर में अंकित किए जाने के प्रकरण शामिल रहे। प्रपत्र अधूरे होने के कारण इस पर अब तक कार्रवाई लंबित है। इस पर एडीएम ने संबंधित तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को निवेशकों के प्रपत्र पूरे कराते हुए आवेदन समय से निस्तारित करने के आदेश दिए।
विज्ञापन



जीएम डीआईसी शिवानी सिंह ने बताया कि एमओयू क्रियान्वयन को लेकर तैयारियां चल रही हैं। सभी निवेशकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जा रहा है। बैठक में आईआईए चेयरमैन प्रमित कुमार सिंह, सेक्रेटरी विधु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed