{"_id":"6a46c6a3f5b7c2e4860e9214","slug":"complainant-threatened-in-case-regarding-demolition-of-mazar-and-madrasa-from-government-land-barabanki-news-c-315-1-brb1001-172925-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकारी जमीन से मजार-मदरसा ढहाने के मामले में शिकायतकर्ता को धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकारी जमीन से मजार-मदरसा ढहाने के मामले में शिकायतकर्ता को धमकी
Fri, 03 Jul 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बदोसराय कोतवाली के मदारपुर और मीरापुर पट्टी गांव के मध्य श्मशान की जमीन पर मदरसा और निर्माणाधीन मजार ढहाए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अवैध निर्माण कराने वालों ने शिकायतकर्ता को धमकी दी। इससे गांव में तनाव फैल गया। बुधवार की रात पुलिस ने गांव पहुंचकर मामला शांत कराया।
शिकायतकर्ता नंदलाल ने बताया कि वह बुधवार देर शाम गांव के बाहर दुकान पर गए थे, तभी गैर समुदाय के 10-15 लोगों ने उन्हें मदरसा व मजार ढहाए जाने के लिए जिम्मेदार बताते हुए हाथ काटने व जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद नंदलाल ने 112 डायल कर तत्काल पुलिस को सूचित किया।
पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर गांव में लोगों को शांत कराया। नंदलाल से लिखित शिकायत भी की। शिकायत में 16 लोगों को नामजद किया है। बदोसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम अवतार राम ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है।