{"_id":"67fe35ebcc26985f450b370f","slug":"commotion-in-barabanki-dm-office-due-to-information-bomb-nothing-found-investigation-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: डीएम ऑफिस में बम की सूचना से मची अफरातफरी, पूरे कार्यालय परिसर को सील किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: डीएम ऑफिस में बम की सूचना से मची अफरातफरी, पूरे कार्यालय परिसर को सील किया
Tue, 15 Apr 2025 04:42 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:42 PM IST
सार
बाराबंकी में जिलाधिकारी कार्यालय में बम की सूचना होने से हड़कंप मच गया। जानकारी ईमेल के जरिये दी गई थी जिसके बाद पूरे कार्यालय परिसर को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
बम की सूचना मिलने पर कलेक्ट्रेट परिसर की जांच करते सीओ सिटी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलेक्ट्रेट डीएम कार्यालय में बम होने की सूचना से सोमवार को अफरा-तफरी मच गई। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी जिलाधिकारी को एक ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई, जिसके बाद बिना समय गंवाए पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराकर न्यायालय, वेटिंग रूम, नजरत अनुभाग और अन्य कार्यालयों की गहन जांच की गई।
विज्ञापन
जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सील कर दिया गया। सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मेल कहां से आया और इसकी सत्यता क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि जांच जारी है, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- बहराइच में भीषण हादसा: बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत... 16 गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
ये भी पढ़े- लोकबंधु अस्पताल में आग: 'पापा को बचाओ वो फंस गए हैं...' चीख-पुकार और भगदड़; दहशत के वो चार घंटे, जानें हर अपडेट
घटना के बाद कर्मचारियों और आम लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि कुछ ही समय बाद स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह में न आएं और कोई भी संदिग्ध जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन