फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Commissioner denied to meet, advocate fierce

कमिश्नर के न मिलने पर भड़के वकील

Fri, 15 Jan 2016 11:52 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Commissioner denied to meet, advocate fierce
अधिवक्ता अपनी मांगों को लेकर कमिश्नर से मिलने पहुंचे तो वे वकीलों से मिलने के बजाए कोतवाली का निरीक्षण करने चले गए। इससे अधिवक्ताओं का गुस्सा भड़क उठा।
विज्ञापन


नाराज अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन व विरोध में नारे लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। यह देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी कमिश्नर को दी।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अधिवक्ताओं को बुलाकर बातचीत की और मांगों का ज्ञापन लेकर समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया तब जाकर अधिवक्ता शांत हुए।

कमिश्नर फैजाबाद एसपी मिश्र शुक्रवार को तहसील का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ता उनसे मिलने के लिए पहुंचे लेकिन कमिश्नर ने मिलने से मना कर दिया और तहसील से सीधे कोतवाली का निरीक्षण करने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर के इस रवैये से अधिवक्ता भड़क उठे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं ने विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। वकीलों का आरोप था कि पहले मिलने का समय देकर बुलाया गया और जब अधिवक्ता मिलने के लिए आए तो कमिश्नर कोतवाली का निरीक्षण करने चले गए।

जैसे ही यह जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो उनके हाथ-पांव फूल गए। करीब एक घंटे तक वकीलों का हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अधिवक्ताओं को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन अधिवक्ता अपनी जिद पर अडे़ रहे।

मामला बिगड़ता देख इस बात की जानकारी कमिश्नर को दी गई तो वह मिलने के लिए तैयार हुए जिसके बाद किसी तरह वकीलों का गुस्सा कम हुआ। उन्होंने अधिवक्ताओं को बुलाकर उनसे बातचीत की।


इस दौरान अधिवक्ताओं ने उन्हें छह सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के निराकरण की मांग की। इस मौके पर पूर्व बार अध्यक्ष गिरीश चंद्र वर्मा, योगेंद्र सिंह बल्लू, राजीव नयन तिवारी, महामंत्री केशवराम, अकबाल सिंह कुशवाहा, हरिनाम वर्मा, शीलरत्न मिहिर, अवधेश सिंह व संजय आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed