फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Cold waves

शीतलहरी ने कंपकंपाया, 4 डिग्री पहुंचा रात का तापमान

Sun, 19 Dec 2021 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Cold waves
स्टेशन परिसर के बाहर अलाव तापते लोग। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी रविवार को न्यूनतम तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शीतलहरी से लोग कांप उठे। दिन में धूप तो निकली लेकिन बर्फीली हवा के कारण उसका कोई असर नहीं दिखाई दिया। शाम होते ही गलन बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबक दिखे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। अचानक दो दिनों से पारा लगातार गिर रहा है। बर्फबारी की वजह से ही गलन बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग कांप उठे और अपने-अपने घरों में दुबक गए। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले 24 घंटे में हवा सामान्य से तेज गति से चलने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं। पाला गिरने की भी उम्मीद है।

नहीं जलते मिले अलाव
मौसम में आए बदलाव से सबसे ज्यादा दिक्कतें दैनिक मजदूरों और रिक्शा चालकों को हो रही हैं। जिनके लिए रैन बसेरे तो बना दिए गए हैं लेकिन ज्यादातर चिह्नित स्थानों पर अभी तक अलाव जलवाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। ईओ पवन कुमार का कहना है कि ठंड को देखते हुए शहर में कई और स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं और रैन बसेरों में भी लोगों को ठंड से बचाव के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed