{"_id":"678026fcd7e055f42003346c","slug":"cold-diarrhea-and-sinus-patients-increased-barabanki-news-c-315-1-slko1014-131313-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कोल्ड डायरिया व साइनस के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कोल्ड डायरिया व साइनस के मरीज बढ़े
Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बारबंकी। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में कोल्ड डायरिया, अल्सर और साइनस के मरीज भी पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस और खांसी के मरीज भी लगातार आ रहे हैं।
जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि मौजूदा समय में कोल्ड डायरिया, अल्सर और साइनस के मरीज बढ़े हैं। इस रोग से पीड़ित करीब 60 से 70 मरीज इलाज के लिए अस्पताल आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 1102 मरीज देखे गए।
ईएनटी विभाग में मौजूद डाॅ. आरके सिंह के मुताबिक सौ मरीजों में 30 से 40 मरीज साइनस एलर्जी और 20 से 30 अल्सर से संक्रमित होते हैं। साइनस एलर्जी से सिर में दर्द, नाक बंद होना और कफ जम जाता है और अल्सर के संक्रमित मरीजों के मुख में छाले और सफेदी आ जाती है।
विज्ञापन
वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम दयाल ने बताया कि 50 से 60 बच्चे बृहस्पतिवार को देखे गए। इनमें से 10 से 15 बच्चे कोल्ड डायरिया से संक्रमित रहे। प्रतिदिन पांच से दस बच्चे इस रोग से संक्रमित हो रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसमें जरा सी लापरवाही आपके बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।