{"_id":"64cea9b43a106ffc52021754","slug":"co-jatashankar-shines-in-canada-third-place-in-relay-race-barabanki-news-c-315-1-brp1006-2053-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कनाडा में सीओ जटाशंकर का जलवा, रिले रेस में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कनाडा में सीओ जटाशंकर का जलवा, रिले रेस में तीसरा स्थान
Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 में जिले के रामसनेहीघाट के सीओ जटाशंकर मिश्र का जलवा दिख रहा है। सीओ ने तीन दिन के अंदर दूसरी सफलता अर्जित करते हुए रिले रेस में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके बाद ट्रैक पर तिरंगा लहराते हुए सीओ ने अपनी फोटो शनिवार को शेयर की।
कनाडा में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स-2023 में देश के कई राज्यों से पुलिसकर्मी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने गए हैं। खेल कोटे से पुलिस में नौकरी करने वाले सीओ रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्रा दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रमुखता से हिस्सा ले रहे हैं।
बृहस्पतिवार को उन्होंने 100 मीटर दाैड़ में दूसरा स्थान अर्जित करते हुए रजत पदक जीता था। अब सीओ ने 400 मीटर रिले दौड़ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ जटाशंकर मिश्रा ने भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व कर देश के साथ यूपी पुलिस को फिर से गौरवान्वित किया है। एएसपी उत्तरी आशुतोष मिश्र, एएसपी दक्षिणी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।