फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM's eye on floods, highway will be built soon with Rs 649 crores

Barabanki News: बाढ़ पर सीएम की नजर, 649 करोड़ से जल्द बनेगा हाईवे

Mon, 08 Jul 2024 06:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
CM's eye on floods, highway will be built soon with Rs 649 crores
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर राज्यमंत्री समेत जिले के तीन विधायकों व एमएलसी के साथ अनेक बिंदुओं पर चर्चा की। लोकसभा चुनावों में हार के कारणों पर चिंतन करने के साथ जनता के बीच बने रहने की नसीहत दी।
विज्ञापन


उन्होंने विकास कार्यों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया। वे बाराबंकी की बाढ़ नहीं भूले। कहा कि बाढ़ पीड़ितों का दर्द समझें। निगरानी करते रहें। चर्चा के दौरान जिले के माननीयों ने हाईवे, सड़कें, पुल व कॉलेज स्टेडियम के प्रस्ताव सीएम को दिए।
विज्ञापन


रविवार रात करीब आठ बजे तक अयोध्या मंडल की बैठक करने के बाद जब बाराबंकी की बारी आई तो दरियाबाद के विधायक व खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने जिले की विकास योजनाओं के मौजूदा हालात के बारे में बताया। सरयू की बाढ़ को लेकर अब तक किए गए प्रबंध की जानकारी दी। उन्होंने कई विकास कार्यों से बेहतर व्यवस्था होने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुर्सी के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने देवा के बाहर से फतेहपुर के मदनपुर तक 20 किमी लंबे फोरलेन हाईवे पर चर्चा की। इसके लिए 649 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। 84 कोसी हाईवे के बाद इस पर जल्द काम शुरू होने पर चर्चा हुई।


वहीं हैदरगढ़ के विधायक दिनेश रावत ने हैदरगढ़ में आईटी कॉलेज, स्टेडियम, टीकाराम बाबा स्थल के पास गोमती नदी पर पुल का लिखित प्रस्ताव दिया। सीएम ने एमएलसी अंगद कुमार सिंह से भी चर्चा की। विधायक दिनेश रावत ने बताया कि सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों की जायज बात को न सुनने वाले अधिकारियों की शिकायत पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed