फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM Yogi will come on eight, strategy made in the meeting

Barabanki News: आठ को आएंगे सीएम योगी, बैठक में बनी रणनीति

Thu, 04 May 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come on eight, strategy made in the meeting
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी आठ मई को जिले में होंगे। जीआईसी ऑडीटोरियम में सभा को संबोधित करने के साथ ही कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। इसे लेकर बृहस्पतिवार को अफसरों ने मंत्री, विधायकों व पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और तैयारी शुरु कर दी। देर शाम तक भाजपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में सीएम के कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

निकाय चुनावों को लेकर जिला भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की मांग की थी। इस पर मुहर लग गई है। आठ मई को मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बाराबंकी पहुंचेंगे। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हेलीपैड बनाया जाएगा। यहां उड़नखटोले से उतरने के बाद सीएम कार द्वारा जीआईसी ऑडीटोरियम पहुंचेंगे। बृहस्पतिवार को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा, सांसद उपेंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेस ने एसपी दिनेश कुुुमार सिंह, एडीएम राकेश कुुमार सिंह, समेत पुलिस प्रशासन के कई अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल बनाए गए जीआईसी ऑडीटोरियम का जायजा लिया। यह तय किया गया कि कितनी जगहों पर गेट बनाकर लोगों का प्रवेश दिया जाएगा। सुरक्षा के क्या इंतजाम होंगे। जनप्रतिनिधियों व असफरों ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचकर यहां हेलीपैड का स्थान चयनित किया। सीएम के आगमन को लेकर शाम को भाजपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम का समय भी जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed