फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM Yogi Adityanath will lay the foundation stone for the Mahadeva Corridor tomorrow.

Barabanki News: कल महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Sun, 19 Jul 2026 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 19 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will lay the foundation stone for the Mahadeva Corridor tomorrow.
बाराबंकी। श्री लोधेश्वर महादेव की तीर्थ नगरी में प्रस्तावित महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास की घड़ी नजदीक आ चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सुबह 11 बजे इस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीएम, एडीएम से लेकर पूरा सरकारी अमला मौके पर डटा रहा।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ रामनगर और दरियाबाद विधानसभा को इस दौरान कई सौगात भी देंगे। इसे विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा की चुनावी रणनीति का एक हिस्सा भी माना जा रहा है। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और एडीएम निरंकार सिंह के साथ महादेवा पहुंच चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने महादेवा गेस्ट हाउस में संगठनात्मक बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले से आधिकारिक रूप से घोषित नहीं था। मुख्यमंत्री कार्यालय से अचानक कार्यक्रम तय होते ही प्रशासन और भाजपा संगठन तैयारियों में जुट गए। कुछ ही घंटों में कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य इंतजाम शुरू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सबसे पहले मंदिर पहुंचकर श्री लोधेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे महादेवा कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के पश्चात मुख्यमंत्री मेला परिसर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनीतिक गलियारों में विकास की परियोजनाओं से ज्यादा मुख्यमंत्री की इस जनसभा को लेकर चर्चा है।
माना जा रहा है कि वे कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सरकार की विकास योजनाओं को प्रमुखता से जनता के सामने रखेंगे।


विकास और सुरक्षा की दोहरी उपलब्धि
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास तक सीमित नहीं है। विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अचानक तय हुआ यह कार्यक्रम भाजपा की चुनावी रणनीति का एक अहम हिस्सा है। भाजपा इसे सरकार की विकास और सुरक्षा की दोहरी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने रखने की पूरी तैयारी में है। इस दौरे को आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों का संकेत माना जा रहा है। अचानक तय हुए इस कार्यक्रम ने इसे और अधिक राजनीतिक महत्व दे दिया है।



अधिकारियों के साथ भाजपाइयों ने परखी तैयारियां
मेला मैदान में हेलीपैड और जनसभा स्थल का निरीक्षण किया गया। डीआईजी सोमेन बर्मा, मंडलायुक्त राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजीव कुमार राय ने हेलीपैड सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और पार्किंग की विस्तृत जानकारी ली। भाजपा जिलाध्यक्ष भुल्लन वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत और एमएलसी अंगद कुमार सिंह मौजूद रहे। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, चेयरमैन रामशरण पाठक, मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, एसडीएम आकांक्षा गुप्ता और तहसीलदार विपुल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed