{"_id":"613d01858ebc3e494078bf6c","slug":"cm-visit-barabanki-news-lko5951348188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की भनक लगते ही प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में आ गया है। अफसरों ने शनिवार को हरख क्षेत्र में प्रस्तावित स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सूत्रों की माने तो अभी तक लिखित कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन दौरा प्रस्तावित है। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
हरख क्षेत्र में एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम 16 सितंबर को प्रस्तावित है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री यहां पर जैदपुर विस क्षेत्र के उप चुनाव से आ चुके हैं। एक बार फिर से मुख्यमंत्री के आने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय हो गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थलों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उधर मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही भाजपा नेता भी पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि इसको लेकर भाजपा कार्यालय पर पार्टी के जिम्मेदार नेताओं के साथ एक बैठक हुई है जिसमें सभी को तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया है। इस बाबत एडीएम संदीप कुमार गुप्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री का 16 सितंबर को हरख क्षेत्र में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।