फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM to gift 79 projects worth 689 crore today.

Barabanki News: सीएम आज देंगे 689 करोड़ की 79 परियोजनाओं की सौगात

Fri, 09 Oct 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 09 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
CM to gift 79 projects worth 689 crore today.
सीएम योगी
बलरामपुर/श्रीदत्तगंज। जिले में श्रीदत्तगंज क्षेत्र के कालूबनकट बिलरिया गांव में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास योजनाओं की सौगात देंगे। सड़क, शिक्षा, यातायात और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी 689.44 करोड़ की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 41 परियोजनाओं का शिलान्यास होना है, जबकि 38 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। सीएम के कार्यक्रम की तैयारी में पूरे दिन प्रशासनिक अमला गांव में जुटा रहा। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने शुक्रवार की शाम को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

परियोजनाओं में 395.79 करोड़ रुपये की लागत की 41 परियोजनाओं का शिलान्यास और 12 पूर्ण परियोजनाओं की लागत 29.24 करोड़ रुपये दर्ज है। इसके अलावा 247.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 15 परियोजनाओं को आगामी तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अगले छह माह में पूरी होने वाली 11 परियोजनाओं की लागत 16.97 करोड़ रुपये है। जिले की सबसे बड़ी परियोजनाओं में झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाला रेल उपरिगामी सेतु शामिल है। परियोजना विवरण में इसकी स्वीकृत लागत 292.21 करोड़ रुपये दर्ज है। करीब 1.21 किलोमीटर लंबे दो लेन के इस पुल का निर्माण बलरामपुर-श्रावस्ती-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रस्तावित है।
विज्ञापन

---------------------
विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों को मिलेगी सुविधा
-- शिक्षा के क्षेत्र में मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के भवन निर्माण की परियोजना प्रमुख है। इसके लिए 163.52 करोड़ रुपये की लागत दर्ज की गई है। परियोजना सूची में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शैक्षणिक भवन और छात्रावास, राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी जमुनी, राजकीय उच्च विद्यालयों के भवन और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़े कार्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
पुलिस और सरकारी सुविधाओं का भी विस्तार
-- जिले की पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस लाइन में 100 पुरुष कर्मियों की क्षमता वाले बैरक और ट्रांजिट हॉल के निर्माण कार्य भी हैं। पुलिस लाइन में चारदीवारी, इंटरलॉकिंग, प्रकाश व्यवस्था, मुख्य द्वार और अन्य निर्माण कार्यों के लिए भी योजना बनाई गई है। महिला थाने में 40 क्षमता वाले हॉस्टल बैरक और विवेचना कक्ष का निर्माण भी शिलान्यास योग्य परियोजनाओं में शामिल है। इसके अलावा नगर पालिका परिषद बलरामपुर में 6.54 करोड़ की लागत के मैरिज हॉल के निर्माण के साथ ही तहसील बलरामपुर और उतरौला में आवास निर्माण के कार्य भी शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों में आवागमन बेहतर बनाने के लिए विभिन्न संपर्क मार्गों के निर्माण और मरम्मत की योजनाएं प्रस्तावित हैं।

-----------------------
देवीपाटन मंदिर में रात रूकेंगे, नवरात्र के शुभारंभ पर करेंगे पूजन- अर्चन
पेहर बाजार/तुलसीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित बलरामपुर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पेहर बाजार के पास कालूबनकट में मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड का निर्माण हुआ है। सदर विधायक पल्टूराम ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने से विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर जाएंगे, वहां रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन भी करेंगे। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने बताया कि मुख्यमंत्री के शनिवार शाम तक मंदिर पहुंचेंगे।

सीएम योगी

सीएम योगी

सीएम योगी

सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed