फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM's election meeting today, complete preparations

सीएम की चुनावी सभा आज, तैयारियां पूरी

Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Fri, 24 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
CM's election meeting today, complete preparations
सीएम योगी आदित्यनाथ
शनिवार को शहर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने बीफ्रिंग के साथ ही कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों के साथ सीएम के लिए बने हेलीपैड व रूटमार्ग का जायजा लिया। सीएम की सुरक्षा के लिए भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की जा रही है। एसपी ने बताया सीएम की सुरक्षा व कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 नवंबर शनिवार को शहर के जीआईसी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर करीब 11 बजे दिन में सीएम का हेलीकाप्टर उतरेगा। इसके बाद यहां से सीएम कार द्वारा जीआईसी मैदान तक जाएंगे। सीएम के कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए दो रूट बनाए गए है। इनमें एक देवा मार्ग होते हुए दूसरा जनेस्मा कालेज होते हुए। इसके साथ ही मार्ग डायवर्जन रहेगा।

जीआइसी मैदान तक जो मार्ग है उसमें भी पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा सीएम की फ्लीट का हेलीपैड से लेकर जनसभा तक पूर्वाभ्यास किया गया। सीएम की सुरक्षा में लगने वाले कमांडो दस्ता ने भी यहां डेेरा डाल दिया है। 

जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान, विधायक शरद अवस्थी, उपेंद्र रावत, जिला प्रभारी राजेंद्र तिवारी, भिखारी सिंह, हर्षित वर्मा, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर कुमार सिंह सिद्वू ने डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह के साथ जनसभा स्थल और हेलीपैड का जायजा लिया।


कार्यक्रम में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसके लिए 60 एसआई, 250 सिपाही, 2 कंपनी पीएसी, 18 एसओ, 6 सीओ, तीन एएसपी की तैनाती रहेगी। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता, डाग स्क्वायड समेत जनसभा के सभी गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर से ही हर किसी केे जाना पड़ेगा। सादी वर्दी में खुफिया विभाग की टीम सक्रिय रहने के साथ ही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक छतों पर भी करीब 50 सशस्त्र पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed