फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CM asked Sarita, did she give bribe for accommodation

Barabanki News: सीएम ने सरिता से पूछा, आवास के लिए घूस तो नहीं दी

Wed, 03 Jan 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 03 Jan 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
CM asked Sarita, did she give bribe for accommodation
देवा (बाराबंकी)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवा की ग्राम पंचायत धरसंडा की सरिता देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने महिला को मिलीं योजनाओं एवं उनसे जीवन यापन में आए बदलाव के बारे में जानकारी ली। साथ ही होली पर पुन: मुफ्त सिलिंडर देने का वादा किया और अपने आसपास के लोगों को भी हिस्सेदार बनाने के लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के पास ले जाकर पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन


सीएम योगी ने शाम करीब चार बजे सरिता देवी से संवाद शुरू किया तो लाभार्थी ने राम-राम कहकर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहला सवाल प्रधानमंत्री आवास को लेकर किया। पूछा कि किसी ने उनसे आवास के नाम पर घूस तो नहीं ली, इस पर महिला ने नहीं में जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने मकान बना या नहीं तो महिला ने बेबाकी के साथ उत्तर दिया कि मकान बन गया है। अब किसी चीज की कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास, कन्या सुमंगला योजना, शौचालय, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने दीपावली पर मुफ्त सिलिंडर मिला कि नहीं, राशन मिलता है कि नहीं, कोई रुपये तो नहीं लेता जैसे सवाल किए जिस पर महिला ने सकारात्मक जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली पर पुनः मुफ्त सिलिंडर मिलेगा। महिला से बच्चों, उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विकसित भारत संकल्प यात्रा इसीलिए निकली है कि हर छूटे पात्र को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। सभी लोग मिलकर गरीब व वंचितों को योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए उनका पंजीकरण कराएं, तभी यात्रा का उद्देश्य सफल होगा। इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, डॉ. राम कुमारी मौर्य, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ एकता सिंह, डीडीओ भूषण कुमार, पीडी मनीष कुमार, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed