फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Clinic sealed, quack sent to jail.

Barabanki News: क्लीनिक सील, झोलाछाप को भेजा गया जेल

Tue, 14 Jul 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 14 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Clinic sealed, quack sent to jail.
बाराबंकी। गलत इंजेक्शन से हुई मासूम की मौत के प्रकरण में झोलाछाप को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया गया है। न्यामतपुर निवासी अमित वर्मा के दो वर्षीय बेटे अयांश के सिर में फोड़ा था। उसी का इलाज कराने शनिवार देर रात वह बीकापुर निवासी झोलाछाप अनुज गुप्ता के क्लीनिक पर आए थे।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाने के बाद अचानक अयांश की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पीटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। अमित की तहरीर पर आरोपी अनुज गुप्ता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।
विज्ञापन


बच्चे को देख रोने लगा आरोपी
सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियाबाद में भावुक माहौल बन गया। अनुज गुप्ता को जेल भेजने से पहले मेडिकल परीक्षण के लिए लाया गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी अपने छोटे बच्चे के साथ उससे मिलने पहुंची। अपने मासूम बच्चे को देखकर आरोपी रो पड़ा। पत्नी और बच्चे की आंखों से भी आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article