{"_id":"690cf80d5e5b9ca42401b182","slug":"clinic-running-under-the-guise-of-medical-store-sealed-barabanki-news-c-315-1-slko1014-151315-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा क्लीनिक, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहा क्लीनिक, सील
Fri, 07 Nov 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। देवा क्षेत्र में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक और अस्पताल संचालित करने की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को नोडल अधिकारी (चिकित्सा एवं पंजीयन) एसीएमओ की जांच में एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। वहीं नियमों के विपरीत संचालित हो रहे दो अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
नोडल अधिकारी चिकित्सा एवं पंजीयन एसीएमओ डॉ. एलबी गुप्ता ने बताया कि देवा के सिपहिया मोड़ के पास अवैध रूप से नीलम हास्पिटल का संचालन किया जा रहा था। जांच के दौरान संचालक मधुकर सिंह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। जिस पर इन्हें दो दिन का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कुर्सी रोड खटेरा मोड़ के पास साईं पॉली क्लीनिक संचालित किया जा रहा था। संचालक सोनू तीरथ मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाते मिले। जिस पर इसे सील कर दिया गया है। कुर्सी में आर्यन हॉस्पिटल का संचालन बिना पंजीकरण के किया जा रहा था। जिस पर इन्हें पंजीकरण कराने के लिए आदेशित किया गया है।