{"_id":"61215b308ebc3e79f9535e08","slug":"clinic-barabanki-news-lko5922900100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील किया गया झोलाछाप का क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील किया गया झोलाछाप का क्लीनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना का टीका लगाने वाले झोलाछाप का क्लीनिक शनिवार को सील कर दिया गया। सीएमओ के आदेश पर पहुंचे एसीएमओ ने क्लीनिक को सील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीएमओ ने बताया कि इस मामले में गांव के लोगों के बयान भी लिए गए हैं।
सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. आरएन वर्मा ने सतरिख के पनिहल गांव में संचालित झोलाछाप का क्लीनिक सील कर दिया है। झोलाछाप द्वारा लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने पर पुलिस पहले ही आरोपी और उसके दोस्त को जेल भेज चुकी है। इस मामले में शनिवार को गांव पहुंचे एसीएमओ ने क्लीनिक को सील करते हुए लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।
एसीएमओ ने बताया कि क्लीनिक का संचालन बिना पंजीकरण कराए ही किया जा रहा था। गांव के लोगों ने अपने बयान में बताया कि क्लीनिक पर करीब आठ लोगों से पैसा लेकर कोरोना का टीका लगाया गया था। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच अभी चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)