{"_id":"68ff2932c39dadeea000d3a2","slug":"clerk-died-after-being-hit-by-truck-in-barabanki-who-posted-in-gonda-tehsil-court-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: ट्रक की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरा क्लर्क, कुचलते हुए निकल गया चालक; तहसील कोर्ट ड्यूटी जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: ट्रक की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरा क्लर्क, कुचलते हुए निकल गया चालक; तहसील कोर्ट ड्यूटी जा रहा था
Mon, 27 Oct 2025 01:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:41 PM IST
सार
बाराबंकी में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार क्लर्क उछलकर सड़क पर जा गिरा। ट्रक चालक उसे कुचलते हुए निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह तहसील कोर्ट में तैनात था और ड्यूटी जा रहा था।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार दुबे की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तहसील कोर्ट में तैनात एक लिपिक की मौत हो गई। जबकि, साथी घायल हो गया। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
हादसा बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामनगर के पास हुआ। बताया गया कि बाराबंकी निवासी वीरेंद्र कुमार दुबे (28) गोंडा तहसील कोर्ट में लिपिक के पद तैनात थे। वह सुबह घर से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। बाराबंकी रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ी। रास्ते में एक साथी से बात करने के बाद बुढ़वल स्टेशन पर उतर गए। वहां से साथी के साथ बाइक से कार्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रक कुचलता हुआ निकल गया
रामनगर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र उछलकर सड़क पर गिर गए। ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि, साथी आकाश मौर्य को हल्की चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया गया कि वीरेंद्र अभी अविवाहित था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
विज्ञापन