फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   City swings in Kalash Yatra, queue in mother's court

Barabanki News: कलश यात्रा में झूमा शहर, मां के दरबार में लगी कतार

Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
City swings in Kalash Yatra, queue in mother's court
बाराबंकी। हाथी, ऊंट पर सजी झांकियां, रथ पर सजी झुंझनू वाली राणी सती दादी की भव्य प्रतिमा... फूलों की वर्षा व ढोलक के सम्वेत मधुर थाप के बीच हो रही जयजयकार कर नृत्य करते भक्तों की टोलियां..। शनिवार को शहर में मां राणी सती दादी के 17वें महामंगल महोत्सव के दौरान कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। शहर के प्रमुख सड़कों से गुजरी कलश यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इसे लेकर ओएसिस लॉन में फूलों व रंगबिरंगी झालरों से सजाये गए राणी सती दादी के दरबार के समक्ष देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

मां भगवती राणी सती दादी के 17वें महामंगल महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ रोड स्थित ओएसिस लॉन में आयोजित किया गया था। इससे पहले सुबह सट्टी बाजार स्थित कल्याणेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा के दौरान विशेष आकर्षक हाथीख, ऊंट व घोड़े रहे।
विज्ञापन

इन पर भगवान श्री कृष्ण, राधा व हनुमान जी की झांकियां बनाई गई थी। जबकि मां का दरबार एक रथ पर सजाया गया था। कलश यात्रा में नागपुर के शिव गर्जना बैंड को बुलाया गया था। जिसमें महिलाओं ने बड़े ढोलकों को सुरताल पर बजाना शुरु किया तो पूरा माहौल उत्साह व आस्था से लबरेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा घंटाघर, धनोखर, बेगमगंज, कोतवाली होते हुए लखनऊ-अयोध्या मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। इस दौरान पुष्प वर्षा होती रही। कार्यक्रम स्थम पर मां राणी सती दादी की चरण पादुका का अभिषेक किया गया। देर रात तक दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही।

स्वर्ग से सुंदर सपनो से प्यारा है तेेरा दरबार...
मां राणी सती दादी के 17वें महामंगल महोत्सव पर कार्यक्रम स्थल पर देर शाम भजन संध्या शुरु हुई। जिसमें गायक नवीन जोशी व ज्योति खन्ना ने शमां बांध दिया। स्वर्ग से सुंदर सपनो से प्यारा है तेेरा दरबार... झुंझनू वाली से जिससे संबंध है उसके घर में आनंद ही आनंद है...झुंझनू वालीका जयकार है प्यारा प्यारा जैसे भजनों से धूम मचा दी। झुंझनू वाली वाली आ गई बड़े ही मौके से, एक भी वह रुक न पाई किसी के रोके से... भजन पर तो श्रद्घालु खड़े होकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed