{"_id":"65d2749448c862077c03924a","slug":"childs-death-in-accident-barabanki-news-c-315-1-brp1007-113095-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जनवासे से घर जा रहे बालक को एसयूवी ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जनवासे से घर जा रहे बालक को एसयूवी ने रौंदा, मौत
Mon, 19 Feb 2024 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम जनवासे से घर जा रहे बालक को तेज रफ्तार एसयूवी ने रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी बालक को जिला अस्पताल लाया गया, यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एसयूवी फायर स्टेशन की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस वाहन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम डूडी निवासी अवधेश का पुत्र अनित कुमार (11) बीती शाम गांव में आई एक बरात के जनवासे से वापस घर आ रहा था। तभी उधौली-सिरौलीगौसपुर मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे रौंद दिया और मौके से फरार हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने घायल बालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे लखनऊ ले जाते समय बालक की रास्ते में मौत हो गई।
इस पर परिजन शव लेकर घर आ गए। सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार एसयूवी फायर स्टेशन सिरौलीगौसपुर की बताई जा रही है। हादसे के बाद अनित के पिता, मां कांति देवी, भाई मुकेश, राज का रो-रोकर बुरा हाल है। अनित परिवार में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि वाहन के बारे में बताया लगाया जा रहा है। जल्द ही कब्जे में ले लिया जाएगा।