{"_id":"6769b054310e9a1bcc0f87b4","slug":"childrens-stress-will-be-relieved-exams-will-be-discussed-with-pm-barabanki-news-c-315-1-brp1007-130364-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: दूर होगा बच्चों का तनाव, पीएम से होगी परीक्षा पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: दूर होगा बच्चों का तनाव, पीएम से होगी परीक्षा पर चर्चा
Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। परीक्षा के दौरान बच्चों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को कम करने व उनके आंकलन के लिए भारत सरकार की ओर से पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में चर्चा करने का अवसर भी मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए https://innovateindia1.mygov.in/ पोर्टल लॉच किया गया है।
इस पोर्टल पर कक्षा छह से इंटर तक के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व अभिभावकों के प्रतिभाग करने की व्यवस्था की गई है। इसके क्रियान्वयन के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र भी भेज दिया गया है। पोर्टल 14 जनवरी 2025 तक खुला रहेगा। (संवाद)
परीक्षा में प्रतिभाग करने के लिए पोर्टल पर जाकर अपना समस्त ब्योरा दर्ज करना होगा। इसके बाद पांच प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए चार बहु विकल्प दिए जाएंगे। सही उत्तर चयन करने के बाद इसे समिट करना होगा। इसमें हिस्सेदारी करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें अभिभावकों से पूछा जाएगा कि बच्चों के नंबर कम आने पर उनसे क्या कहेंगे, बच्चा अगर रोज कहता है कि कल से पढ़ाई करेंगे तो क्या प्रतिक्रिया होगी। बच्चा पढ़ते-पढ़ते किताबों पर सो जाता है तो क्या करेंगे। पांच प्रश्नों के अलावा प्रधानमंत्री से पूछे जाने वाले प्रश्न को भी समिट करना होगा।
पूछा जाएगा कि उस छात्र की सफलता की व्याख्या कैसे की जानी चाहिए जो कला और संगीत में उत्कृष्ट है लेकिन पढ़ाई में संघर्ष करता है। बच्चों से भी पूछा जाएगा कि कौन सा दस्तावेज़ भारतीय सांकेतिक भाषा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देता है। इसके साथ ही शिक्षकों से बच्चों को पढ़ाने की प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अखिलेंद्र सिंह ने बताया कि पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक एवं अभिभावकों को भी प्रतिभाग करना है। इसके लिए सभी विद्यालयों को पत्र भेज दिया गया है।