फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Children created a ruckus, enjoyed the picnic

Barabanki News: बच्चों ने मचाया धमाल, सैर सपाटे का उठाया आनंद

Sun, 28 May 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 28 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Children created a ruckus, enjoyed the picnic
बाराबंकी। समर कैंप में हस्तकला, चित्रकला, विज्ञान, गणित, संगीत, साहित्य समेत कई विधाओं में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों में सीखने की ललक दिखी तो प्रशिक्षकों ने बखूबी न सिर्फ सिखाया, बल्कि बारीकियां भी बताईं।
विज्ञापन



शहर स्थित जीजीआईसी में लगी प्रदर्शनी में छात्राओं की प्रतिभा देख लोग दंग रह गए। यातायात ट्रेनर संजीव कुमार ने छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। डॉ. नेमश्री ने छात्राओं को माहवारी सुरक्षा एवं प्रबंधन तथा डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने दांतों की सुरक्षा के बारे में बताया। लेखाधिकारी संतोष कुमार मौर्य ने समर कैंप को एक सुनहरा अवसर बताया। छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग भी की गई। बैनर प्रदर्शित किया गया कि छात्राएं 10 और 12 के बाद कौन सी फील्ड का चयन कर सकती हैं। प्रधानाचार्या डॉ. पूनम सिंह ने छात्राओं को ग्रीष्मावकाश में पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे रोपित करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन



सतरिख स्थित जीजीआईसी में छात्राओं ने क्राॅफ्ट, मॉडल्स, खिलौने, विभिन्न प्रकार की अनुकृतियों का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि संतोष कुमार मौर्य का प्रधानाचार्य दीपमाला वर्मा ने स्वागत किया। छात्राओं को रंगोली, मेहंदी, मंडला कला सिखाई गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से आईएम कलाम मूवी दिखायी गई। समर कैंप के समापन पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना , स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं सत्यप्रेमी नगर स्थित बालाजी बचपन स्कूल में बच्चों को पिकनिक स्पॉट लार्ड बालाजी क्रिकेट एकेडमी ले जाया गया। यहां बच्चों ने प्रार्थना के बाद लाफ्टर थिरैपी के तहत जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed