{"_id":"69d80bf6c236434f4b03c15e","slug":"children-are-increasingly-interested-in-reading-newspapers-in-schools-barabanki-news-c-315-1-brp1005-163832-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्कूलों में अखबार पढ़ने के प्रति बच्चों में बढ़ रही रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्कूलों में अखबार पढ़ने के प्रति बच्चों में बढ़ रही रुचि
Fri, 10 Apr 2026 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। स्कूलों में अब समाचार पत्र पढ़ना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे बच्चों में न केवल पढ़ने की आदत विकसित हो रही है, बल्कि उन्हें नई जानकारियां, देश-विदेश की घटनाओं की जानकारी और सामान्य ज्ञान में भी वृद्धि हो रही है। इस पहल से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता और संवाद कौशल भी बेहतर हो रहा है।
शिक्षकों का मानना है कि समाचार पत्र केवल जानकारी का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण और सोचने-समझने की क्षमता को भी मजबूत करता है। बच्चों में भाषा और लेखन कौशल में सुधार, शब्दावली का विकास और सूचना का सही तरीके से विश्लेषण करने की क्षमता भी बढ़ रही है। प्राथमिक विद्यालय कटका सिरौलीगौसपुर में बच्चे रोजाना अखबार पढ़ते हैं। प्रधानाचार्य उदयभान यादव का कहना है कि नियमित अखबार पढ़ने से बच्चों की भाषा और शब्दावली में सुधार हो रहा है।
बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ रही है। सिरौलीगौसपुर के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में भी बच्चों में अखबार पढ़ने की आदत धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण ने बताया कि अखबार पढ़ने से बच्चों में तर्कशक्ति और रचनात्मक सोच का विकास हो रहा है। यह अभ्यास उन्हें केवल विषयगत जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें वर्तमान घटनाओं और समाज की समस्याओं के प्रति जागरूक बनाता है।
विज्ञापन
दरियाबाद के रानीकटरा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में अखबार पढ़ने में रुचि बढ़ी है। प्रधानाचार्य अनुज कुमार ने बताया कि इससे बच्चों की भाषा कौशल में सुधार के साथ ही सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। प्राथमिक विद्यालय पिडसावां में भी इस पहल से बच्चों को अलग-अलग विषयों और क्षेत्रों की जानकारी मिल रही है। इससे उनकी सामान्य ज्ञान की क्षमता मजबूत हो रही है और संवाद कौशल में सुधार हो रहा है।