{"_id":"60dcbea28ebc3e4ae9570905","slug":"child-dip-in-river-barabanki-news-lko584905752","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गया आठ वर्षीय बालक नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने गया आठ वर्षीय बालक नदी में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरा। दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया एक बालक डूब गया। यह देख दोस्तों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवारीजन नदी पर पहुंचे और बालक को नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी अमन (8) पुत्र जगदीश बुधवार दोपहर 12 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख दोस्तों ने परिवारीजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आननफानन में परिवारीजन नदी पर पहुंचे और बालक को नदी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत छेदा चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि ऐसी कोई जानकारी नहीं है न ही परिवारीजनों ने इस प्रकार की कोई सूचना दी है। (संवाद)