{"_id":"69260317e0fe56cc4f016991","slug":"cheese-milk-and-cream-worth-rs-1-lakh-destroyed-after-being-found-suspicious-barabanki-news-c-315-1-slko1012-152619-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: संदिग्ध मिलने पर एक लाख का पनीर, दूध और क्रीम नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: संदिग्ध मिलने पर एक लाख का पनीर, दूध और क्रीम नष्ट
Wed, 26 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सहालग के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) द्वारा होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंटों की जांच की जा रही है। शहर स्थित एक डेयरी की जांच में पनीर, दूध और क्रीम संदिग्ध मिलने पर नष्ट कराया गया जिसकी कीमत करीब एक लाख तीन हजार रुपये बताई जा रही है।
एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में देवा रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास संचालित एक दूध डेयरी की जांच की गई तो यहां से करीब 150 किग्रा पनीर जिसकी कीमत 48 हजार, 150 किग्रा क्रीम जिसकी कीमत 52,500 और मिश्रित दूध 50 लीटर जिसकी कीमत 3000 रुपये को संदिग्ध मिलने पर नष्ट कराया गया। इसके अलावा लखनऊ अयोध्या हाईवे पर संचालित देव्यांशी रेस्टोरेंट, बाबा जलपान गृह, कृष्णा स्वीटस, कानपुर रेस्टोरेंट, सूरज जलपान गृह, दिल्ली फैमिली रेस्टोरेंट, देवेश रेस्टोरेंट, रायल ग्लैक्सी, अवध ढाबा, वर्मा ढाबा, सैनिक ढाबा, न्यू पंकज फैमिली ढाबा, एनएच-27 रेस्टोरेंट, महाकाल फैमिली ढाबा व फौजी ढाबा समेत 18 प्रतिष्ठानों की जांच की। खामियां मिलने पर सभी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।