फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   checking

बस में 42 की क्षमता, सवार थी 140 सवारी

Wed, 04 Aug 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
checking
बाराबंकी। रामसनेहीघाट बस दुघर्टना में 18 लोगों की मौत के बाद डग्गामार बसों पर शिकंजा कसता जा रहा है। जिले में सात दिनों तक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान के दौरान मोहम्मदपुर चौकी के बाद एक ओवरलोड बस पकड़ी गई। 42 यात्रियों की क्षमता वाली बस में 140 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हाल यह है कि यह बस इतना लंबा सफर करते हुए यहां आ पहुंची लेकिन रास्ते में किसी ने उसे चेक करने की जहमत नहीं उठाई। इससे साफ है कि परिवहन विभाग यात्रियों की सुरक्षा के प्रति कितना गंभीर है। एआरटीओ प्रवर्तन ने बस को सीज करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शहर इलाके के मोहम्मदपुर चौकी के पास मंगलवार को एआरटीओ प्रवर्तन की टीम ने चेकिंग के दौरान एक ओवरलोड बस पकड़ी। हरियाणा के पानीपत से दरभंगा बिहार जा रही बस जैसे ही मोहम्मदपुर चौकी के पास पहुंची। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. सर्वेश गौतम ने बस को रोकवा कर जांच की तो बस में भूसे की तरह सवारी देख दंग रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में 140 यात्री सवार थे। सभी सवारी को नीचे उतारा गया। जांच के दौरान कागजात 30 स्लीपर व 12 सिंटिंग के मिले। आरआई आरके वर्मा ने तकनीकी जांच की तो बस में बिना अनुमति अल्ट्रेशन (परिवर्तन) पाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सिटिंग के हिसाब से बस अनफिट पाई गई है। बिना अनुमति बस में परिवर्तन किए जाने और अन्य कमियां पाए जाने पर करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए बस को सीज कर दिया है।
इसकी सूचना बागपत प्रशासन को भी भेजी गई है। बकाया टैक्स एक लाख 30 हजार रुपये जमा कराया गया है। ड्राइवर का लाइसेंस, बस का परमिट व फिटनेस निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। पकड़ी गई बस पानीपत स्थित बालाजी ट्रैवेल एजेंसी जिला बागपत से संचालित होती है। रामसनेहीघाट में हुई घटना के बाद चेकिंग अभियान में अभी तक करीब 50 बसों का चालान किया जा चुका है और 12 बसें सीज की जा चुकी हैं।

जांच के दौरान बस की सवारियों को नीचे उतार दिया गया। बस के यात्रियों के भोजन के लिए समाजसेवी संस्थाएं आगे आईं और यात्रियों में फल, सब्जी, पूड़ी व पानी का वितरण किया। यात्रियों को दो बसों से गंतव्य तक भेजा गया है।
-डॉ. सर्वेश गौतम, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed