फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cheating

नौकरी के नाम पर आठ लाख ठगे

Fri, 10 Jul 2020 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
cheating
बाराबंकी। स्कूल संचालक पर एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के बहाने आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि नौकरी नहीं मिलने पर पैसे मांगे तो उसे अगवा कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने मारपीट कर जौनपुर ले जाकर फेंक दिया। गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

हैदरगढ़ प्रभारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक सुबेहा क्षेत्र के रहने वाले धर्मेंद्र विक्रम सिंह का आरोप हैकि रायबरेली के महराजगंज निवासी स्कूल संचालक सुख सागर शुक्ल ने अपने स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये लिए थे। काफी दिन बाद भी नौकरी नहीं मिली तो उसने अपने पैसे वापस मांगे। बुधवार को वह पैसे लेने रायबरेली जा रहा था। आरोप है कि हैदरगढ़ बस स्टेशन से एक एसयूवी से उसे अगवा कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने धर्मेंद्र को मारापीटा और जौनपुर जनपद ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। गुरुवार शाम को धर्मेंद्र विक्रम हैदरगढ़ कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना केबारे में बताया। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed