फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   CHC started in Jehangirabad

जहांगीराबाद में सीएचसी शुरू

Sun, 04 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 04 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
CHC started in Jehangirabad
कैबिनेट मंत्री ने किया सीएचसी का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
जहांगीराबाद कस्बे में 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ रविवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने फीता काटकर किया। उसके बाद परिसर में पौधरोपण किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद लोगाें को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब क्षेत्र वासियों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सिर्फ गंभीर मरीजों को यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला स्तर पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि सपा सरकार हर गरीब के साथ है। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने बताया कि यह सीएची जाटा बरौली से संबद्ध है। इसके संचालन की प्रक्रिया जाटा बरौली सीएचसी अधीक्षक डॉ. ओम प्रकाश के माध्यम से की जाएगी। यहां पर प्रभारी की तैनाती बाद में की जाएगी। सोमवार सुबह आठ बजे से मरीजों का उपचार किया जाएगा। 3
विज्ञापन
विज्ञापन


0 बेड के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूताओं की डिलेवरी के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। वहीं ओपीडी, नेत्ररोग, दंत रोग, होम्योपैथिक व एक्सरे की सुविधा मरीजों को निशुल्क प्रदान की जाएगी। इस मौके पर एमएलसी राजेश यादव, कोआर्पेटिव बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा, अलीम किदवई, यासिर अराफात, शकील सिद्दीकी, नीरज यादव, सुशील वर्मा, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed