{"_id":"692a04b51c9d9cecfe01caf6","slug":"chaos-in-the-marriage-going-on-in-the-club-case-against-35-barabanki-news-c-315-1-brp1006-152837-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: क्लब में चल रही शादी में बवाल, 35 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: क्लब में चल रही शादी में बवाल, 35 पर केस
Sat, 29 Nov 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ रोड पर सफेदाबाद के पास एक क्लब में आयोजित विवाह समारोह में उस समय दहशत फैल गई जब परिसर में चल रही एक निजी पार्टी के नशे में धुत युवकों और युवतियों ने मंडप में घुसकर उपद्रव कर दिया। बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने 30 युवकों और 5 युवतियों पर केस दर्ज किया है।
लखनऊ के बालू अड्डा निवासी आयुष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 नवंबर की रात करीब डेढ़ से ढाई बजे के बीच उनकी साली के विवाह के फेरे चल रहे थे। क्लब में ही चल रही दूसरी पार्टी में तेज और कानफोड़ू संगीत बज रहा था। इस पर क्लब प्रबंधन और फिर पार्टी आयोजकों से शोर कम करने का अनुरोध किया गया।
जिसके बाद करीब 30 युवक और पांच युवतियां नशे की हालत में जबरन मंडप में घुस आए और दूल्हा-दुल्हन, घराती-बाराती सभी के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। उपद्रवियों ने पूरे मंडप, कुर्सियां, टेबल और सजावट को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
इस दौरान एक युवक ने आयुष पर गमले से हमला कर दिया और एक महिला रिश्तेदार को पीटकर घायल कर दिया। आयुष सिंह ने बताया कि घटना का पूरा वीडियो उनके पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्लब प्रबंधन ने सुरक्षा देने से मना कर दिया और स्थिति को संभालने का कोई प्रयास नहीं किया। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन की जा रही है।