{"_id":"c0cf5b923633d608d9a4c553deeec022","slug":"chaos-during-enrollment-in-siddhur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धौर में अव्यवस्थाओं के बीच हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धौर में अव्यवस्थाओं के बीच हुए नामांकन
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
सिद्धौर ब्लॉक मुख्यालय पर 96 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुबह से शाम तक लम्बी -लम्बी कतारों में लगे रहे। इस दौरान ब्लॉक मेें नगद जमानत राशि जमा कराने की व्यवस्था न होने पर इसकी शिकायत उच्च अधिकारियोें से होने के बाद लगभग 11 बजे नगद जमानत राशि जमा होने की व्यवस्था की गयी।
सिद्धौर ब्लॉक में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों को जमानत राशि जमा कराने की व्यवस्था न होने से काफी लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों तक की गई। इसके अलावा महिलाओं के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु अलग से काउंटर न होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह से ही ब्लॉक के बाहर लगा पुलिस प्रशासन नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रस्तावक व प्रत्याशी में से एक को ही अन्दर प्रवेश करने दे रहा था जिसको लेकर कई बार पुलिस व प्रत्याशियों में झड़प भी हुई । रसूलाबाद बिहारीलाल ग्राम पंचायत की प्रधान प्रत्याशी निशक्त ऊषा देवी नोड्यूज के लिए भटकती रहीं लेकिन कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। असदामऊ ग्राम पंचायत प्रधान पद की उम्मीदवार नीलम वर्मा का कहना था कि वो सुबह नौ बजे नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए ब्लाक पहुंची थीं काउंटर का पता न होने के कारण घंटों भटकती रहीं।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी नसीम अहमद ने बताया कि नगद जमानत राशि जमा कराने की रसीद न होने के कारण थोड़ा विलंब हो गया था। जैसे ही रसीद उपलब्ध हो गई वैसे ही अलग से काउंटर बनाकर जमानत राशि जमा कराने कि व्यवस्था करा दी गई।