{"_id":"5925cfeb4f1c1be45b5367e4","slug":"chain-snatching-from-woman-in-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरे बाजार महिला से चेन स्नेचिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरे बाजार महिला से चेन स्नेचिंग
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 24 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से लौट रही एक महिला से बदमाश चेन लूटकर भाग निकले। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग मोहल्ले में हुई इस वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। लूटी गई सोने की चेन की कीमत करीब 75 हजार रुपये बताई जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लखपेड़ाबाग के रहने वाले केदार सिंह की पुत्री अंजू सिंह गर्मी के अवकाश में अपने परिवार सहित यहां आई हुई है। बुधवार की रात अंजू बाजार से पैदल घर लौट रही थी।
तभी लखपेड़ाबाग मोहल्ले में नीम चौराहे के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पीछे से महिला के गले में पड़ी सोने की चेन लूटकर भाग निकले। महिला ने जब तक बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया तब तक वह भाग निकले। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने पिता को दिया जिसके बाद पुलिस को बताया गया।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक लूटी गई सोने की चेन करीब ढाई तोले की थी और उसकी कीमत 75 हजार रुपये के करीब है। घटनास्थल पर पहुंचे बड़ेल चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बदमाशों की तलाश के लिए आस पास इलाके में चेेकिंग की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। चौकी प्रभारी का कहना है कि अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।