फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Chain snatching from the woman doing the morning waking

मार्निंग वाॅक कर रही महिला से चेन स्नेचिंग

Thu, 27 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 27 Apr 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
अपने घर के बाहर मॉर्निग वाक कर रही एक महिला से चेन स्नेचिंग का मामला प्रकाश में आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में लुटेरे की फुटेज मिली है जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी अनुपमा सिंह पत्नी उमेश प्रताप सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर के बाहर एक अन्य महिला के साथ मॉर्निंग वाक कर रही थी।
विज्ञापन


तभी वहां पहुंचे एक बाइक पर सवार दो बदमाश अनुपमा के गले से सोने की चेन लूटकर भाग निकले। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन जब तक आसपास के लोग मौके पर आते बदमाश भाग गए। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक चेन की कीमत तीस हजार से भी अधिक थी। घटना स्थल के पास एक घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की फुटेज मिली है जिसके आधार पर पुलिस उनका पता लगा रही है। घटना स्थल पर आवास विकास चौकी प्रभारी राकेश साहू ने जांच कर जल्द ही मामले का खुलासा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed