फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Center in-charge and Amin face to face regarding the weight of paddy

धान की तौल को लेकर केेंद्र प्रभारी व अमीन आमने-सामने

Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Center in-charge and Amin face to face regarding the weight of paddy
दरियाबाद (बाराबंकी)। धान की तौल टोकन के अनुरूप न होने को लेकर केंद्र प्रभारी और संग्रह अमीन आमने-सामने हो गए। मौके पर मौजूद किसान भी भड़क गए, लेकिन अन्य किसानों ने मामले को संभाला और दोनों को समझा कर शांत कराया। केंद्र प्रभारी ने मामले की शिकायत एसडीएम व उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

दरियाबाद विपणन केंद्र पर शनिवार को मुरारपुर के किसान रामप्रसाद वर्मा का धान तौला जा रहा था। इसी बीच संग्रह अमीन लल्लू पांडेय व पृथ्वीराज उपाध्याय केंद्र पर पहुंच गए और कहने लगे कि टोकन के अनुरूप धान की तौल नहीं हो रही है। केंद्र प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिस किसान का टोकन था।
विज्ञापन

उसके आने से इन्कार के बाद ही दूसरे किसान का धान तौल के लिए लगाया गया है। आरोप है कि संग्रह अमीन अभद्रता पर उतर आए और मौके पर रखे रजिस्टर आदि की फोटो खींचते हुए कहा कि तौल मेरे अनुसार होगी। यह सुन मौके पर मौजूद कुछ किसान भड़क उठे। बहस बढ़ती देख केंद्र पर तौल बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान करीब एक घंटे तक तौल प्रभावित रही। किसान अमित वर्मा, दीपक कुमार, शोभित वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, राम प्रसाद, साजन कुमार, विनीत आदि केंद्र प्रभारी के समर्थन में प्रदर्शन करने लगे। सभी का कहना था कि केंद्र प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव सही तौल करा रहे हैं।

सूचना पर टिकैतनगर केंद्र प्रभारी विवेकानंद सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन अमीन उनसे भी भिड़ गए। मौके पर मौजूद किसानों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed