{"_id":"5b731e7f42c792170f17d623","slug":"celebrations-on-independence-day-eve","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति के गीतों संग मनाएंगे जश्न-ए-आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति के गीतों संग मनाएंगे जश्न-ए-आजादी
Amarujala
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
आजादी का जश्न
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति के गीत गुनगुनाते हुए बच्चों में एक दिन पूर्व ही स्वतंत्रता दिवस को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह सजे झंडे व गूंज रहे गीतों से फिजाओं में देशभक्ति के रंग बिखर गए। खास इमारतों को रंगीन झालरों से सजाने के साथ ही अधिकतर सरकारी भवनों को रोशन करने का काम शाम तक चलता रहा। बुधवार की सुबह राष्ट्रगान व देशभक्ति के गीतों के बीच राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराएगा।
विज्ञापन
नन्हें-मुन्ने बच्चों में आजादी के पर्व को लेकर हाथों में झंडा लहराने का खासा उत्साह दिखा। हाथ में झंडा लहराते बच्चे हों या फिर स्कूल में देशभक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुतियां देते बच्चे। एक दिन पूर्व ही आजादी के महा उत्सव की खुशियां बिखरने लगीं। आजादी के जश्न का असर एक दिन पूर्व ही दिखने लगा है। जिला कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी, पुलिस कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक वीपी श्रीवास्तव के अलावा शहर व जिले की सभी सरकारी व अर्धसरकारी इमारतों, स्कूलों, निजी संस्थानों व कार्यालयों पर झंडा फहराकर सलामी दी जाएगी। सरकारी इमारतों को बिजली की रंगबिरंगी झालरों से रोशन की गई हैं।
विज्ञापन