फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   celebration

शपथ के दौरान होता रहा पूजा पाठ, टीवी के सामने जमे रहे लोग

Sat, 26 Mar 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
celebration
बाराबंकी। लखनऊ में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जिले में पूरा दिन हलचल रही। सुबह से ही पूरे जिले से बसों व अन्य वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुए। इस दौरान मंदिरों में पूजापाठ के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। लोग जहां घंटों तक टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह को लाइव देखते रहे। वहीं नगर पालिका में सूचना विभाग द्वारा एलईडी लगाकर प्रसारण करवाया जा रहा था। जिले को मंत्री बनने की खुशी में शहर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।
विज्ञापन

सुबह नौ से 11 बजे के बीच भाजपा के सभी 25 मंडलों से एक-एक बस व करीब दो सौ छोटे वाहनों से भाजपा कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश सुबह से ही कार्यकर्ताओं को लखनऊ तक पहुंचाने के लिए पसीना बहाते दिखे। पार्टी द्वारा मिले निर्देशों के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजापाठ भी किया। शहर के पटेल चौराहे, नाका सतरिख चौराहा को सजाया गया था। मुंशीगज स्थित बाबा बर्फानी के स्थान पर बाराबंकी सदर की प्रत्याशी रहीं राजकुमारी मौर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ सुंदरकांड का पाठ कराया और हवन पूजन किया।
विज्ञापन

दोपहर में तेजी से यह खबर आई कि दरियाबाद के विधायक सतीश चंद्र शर्मा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। फिर क्या था नईसड़क, रामसनेहीघाट, टिकैतनगर, दरियाबाद, असंदरा आदि स्थानों पर खुशी की लहर दौड़ गई। लोग जगह-जगह बस सतीश के मंत्री बनने की चर्चा कर रहे थे। कई नेताओं ने तत्काल लड्डू के ऑर्डर दे दिए। शहर के लखपेड़ाबाग में राहुल द्विवेदी की अगुवाई में आशीष दीक्षित, अनमोल तिवारी, गोपीचंद वर्मा, अंगद वर्मा आदि ने मिठाई बांटी। नगर पालिका के सामने देवेंद्र प्रताप, बबलू आदि ने आतिशबाजी करके खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र को मंत्री बनते देख भावुक हुए माता-पिता
राज्यमंत्री की शपथ लेने वाले दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा के नईसड़क स्थित आवास पर शुक्रवार को उल्लास का माहौल था। दोपहर में सतीश के मंत्री बनने की पुष्टि होने के बाद आवास पर कार्यकर्ताओं का आना-जाना शुरू हुआ। सतीश के पिता राजकुमार शर्मा व माता राजेश्वरी देवी ने टीवी पर ही बेटे को मंत्री पद की शपथ लेते देखा तो अभिभूत हो गए। सतीश की पत्नी प्रीति शर्मा भी पति को मंत्री बनता देख बहुत खुश थीं। इस दौरान पिता राजकुमार ने भावुक होते हुए कहा कि यह कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है।

नईसड़क ने फिर कायम किया इतिहास
सिद्घौर ब्लॉक के कस्बा नईसड़क की सरजमीं ने राजनीति में एक बार फिर इतिहास कायम किया। इस कस्बे ने अब तक पांच बार सांसद, नौ बार विधायक व एक बार मंत्री दिया है। यहीं के रामसागर रावत चार बार सांसद, तीन बार विधायक, उनके पुत्र राममगन रावत दो बार विधायक, यहीं पर रहने वाले बैजनाथ रावत एक बार सांसद व दो विधायक रहने के साथ मंत्री भी रह चुके है। अब यहीं के निवासी सतीश चंद्र शर्मा दोबारा विधायक बनने के साथ अब मंत्री की शपथ ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed