{"_id":"61be34a3734b796bf862cc16","slug":"celebrate-puja-barabanki-news-lko6095765101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा हो जनम तेरे नाम से शुरू तेरे नाम से खतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा हो जनम तेरे नाम से शुरू तेरे नाम से खतम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। श्रीश्याम महोत्सव में खाटू श्याम के भजनों से श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। धारा प्रवाह चले भजन में सभी झूमते दिखाई दिए। कोलकाता व बरेली से आए भजन गायकों ने खाटू श्याम की महिमा का बखान कर लोगों का मन मोह लिया। पंडाल में बाबा खाटू के सजे भव्य दरबार में आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही।
शहर में पल्हरी चौराह के समीप एक लॉन में आयोजित श्रीश्याम महोत्सव में कोलकाता से आए भजन गायक शुभम रूपम और बरेली से भजन गायक मारुति नंदन शर्मा ने एक से बढ़कर एक श्रीश्याम बाबा के भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हाथ जोड़ कर मांगता हूूं ऐसा हो जनम तेरे नाम से शुरू तेरे नाम से खतम.., सांवरे मुझसे न छूटा न माया का जहा.., कीर्तन की है रात बाबा, आज थाणे आणौ है.., पूरा रख विश्वास, बाबा लाज बचाने आएगा.., खाटू वाले परिवार मेरा परिवार तेरा तेरे हवाले..आदि भजनों पर श्रद्धालु भक्तिभाव से भर गए। देर शाम तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। .