फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   cdo visit

मनरेगा के काम में मिली खामियां

Fri, 25 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
cdo visit
बाराबंकी। मनरेगा के तहत पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों की केंद्र सरकार द्वारा किए जाने को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को स्वयं सीडीओ एकता सिंह ने हरख ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान घटिया निर्माण कार्य देख सीडीओ भड़क उठीं उन्होंने पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं शाम को खंड विकास अधिकारियों की बैठक बुलाकर लंबी क्लास ली। उन्होंने बीडीओ को मौके पर जाकर मनरेगा के कार्यों की तकनीकी जांच कराकर गुणवत्ता परखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ एकता सिंह शुक्रवार को हरख ब्लॉक की टेसुवा सलेमचक गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्य का सच जानने पहुंचीं। यहां पर तालाब की खुदाई व खड़ंजा निर्माण की गुणवत्ता देख सीडीओ की नाराजगी सामने आई। उन्होंने तत्काल सचिव सत्यनाम वर्मा व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई के आदेश दिए तो बीडीओ विनोद कुमार यादव को भी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीडीओ बरबसौली ग्राम पंचायत पहुंचीं। यहां पर अधूरे पड़े आंगनबाड़ी केंद्र का काम ठप होने पर नाराजगी जताई। आरईएस के जेई को मौके पर ही फोन लगाकर एक सप्ताह में अधूरे पड़े सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। इस दौरान श्रम उपायुक्त व बीडीओ मौजूद थे। सीडीओ ने बताया कि मनरेगा के तहत तालाब व खड़ंजा निर्माण के कार्य में गुणवत्ता न मिलने पर सचिव व तकनीकी सहायक पर कार्रवाई की गई है।
फील्ड पर निकल बीडीओ जांचे विकास कार्यों की गुणवत्ता
सीडीओ ने शुक्रवार शाम को जिला स्तरीय अधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए कहा कि की विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ काम में तेजी लाई जाए। पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय व अधूरे आवास व आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जल्द पूरा करा लिया।

यह तभी संभव होगा जब बीडीओ फील्ड पर निकलकर हकीकत जानेंगे। इस दौरान कार्यों की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराने कराकर स्वयं संतुष्ट हो। ताकि भविष्य में हरख ब्लॉक के कार्यों जैसी पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान सीडीओ ने एक जुलाई से शुरू हो रहे पौधरोपण अभियान के दौरान लगाए जाने वाले स्थलों को चिह्नित कर उनकी सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed