{"_id":"615df7dc8ebc3e624e114458","slug":"cdo-meeting-barabanki-news-lko598956419","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोषण माह में हुई गतिविविधों में प्रदेश में जिला चौथे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोषण माह में हुई गतिविविधों में प्रदेश में जिला चौथे स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पोषण अभियान के दौरान की गईं गतिविधियों को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में पोषण कार्यक्रम की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि पोषण माह के दौरान कुल 3 लाख 35 हजार 467 गतिविधियों को पोर्टल पर अंकन करने के कारण प्रदेश में यह जिला चौथे नंबर पर आया है। जबकि जिले में सिरौलीगौसपुर पहले, निंदूरा दूसरे, सिद्धौर तीसरे, शहर चौथे, बंकी पांचवें, मसौली छठे और हरख ब्लॉक सातवें स्थान पर रहा है।
अगली पोषण समिति की बैठक में लक्ष्य से अधिक गतिविधियां कराने के लिए संबंधित ब्लॉकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पोषण माह के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से 5213 घरों में, विद्यालयों में, पंचायत भवनों में, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पौधरोपण और पोषण वाटिका लगाई गईं।
पोषण माह के दौरान कुल 1413 बच्चे सैम और 5049 बच्चों को मैम के वर्ग में चिह्नित किया गया है। इन बच्चों को ग्राम स्तर पर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर एनम से चिकित्सीय परीक्षित कराया जाएगा। इस दौरान सीडीओ ने सभी पोषण विभागों को कन्वर्जेंस के अंतर्गत काम करने तथा कुपोषण को दूर करने में सहयोग करने को निर्देशित किया। इस बैठक में सीएमओ, डीपीआरओ समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)